Uncategorized

खनिज विभाग पर भेदभाव पूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाकर ट्रैक्टर युनियन ने किया चक्काजाम

हाईवा को अघोषित छूट व ट्रैक्टरो पर लगातार कार्रवाई का लगाया गया आरोप

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ट्रैक्टर युनियन पदाधिकारियो से चर्चा कर खत्म कराया चक्काजाम

धमतरी। आज ट्रैक्टर यूनियन संघ द्वारा कार्यवाही में भेदभाव का आरोप लगाकर चक्काजाम किया गया। जिससे कुछ देर के लिए वाहनों की कतार लग गई। जिससे पुलिस को रास्ता क्लीयर कराने में, प्रदर्शनकारियों को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बता दे कि ट्रैक्टर यूनियन संघ द्वारा नगरी रोड पर स्थित ग्राम कोलियारी में चक्काजाम किया गया। युनियन का आरोप है कि खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई में लंबे समय से भेदभाव किया जा रहा है। माल परिवहन के दौरान ज्यादातर ट्रैक्टरो पर कार्रवाई की जाती है। जबकि हाईवा वाहनो को अघोषित छूट दी गई है। इस भेदभाव पूर्ण कार्रवाई से ट्रैक्टर मालिको को काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में मजबूरन उन्हें चक्काजाम करना पड़ा। चक्काजाम से सड़क के दोनो वाहनो को लंबी कतार लग गई । आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर युनियन के पदाधिकारियों से चर्चा कर समझाईश दी गई तब कहीं जाकर यूनियन ने चक्काजाम समाप्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!