मां काली व सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरो ने बोला धावा, दानपेटी से चुराई रकम
जांच में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फूटेज

धमतरी । लगातार चोरो के हौसले बढ़ते जा रहे है पहले सूने मकानो दुकानों के ताले चोर तोड़ा करते थे। अब इससे और आगे बढ़ते हुए धार्मिक स्थलों के ताले भी चोर लगातार तोड़ रहे है। बीती रात्रि भी दो मंदिरो में चोरी की वारदात हुई जिससे लोग पुलिस की नाईट पेट्रोलिंग व पुलिसिंग पर सवाल उठा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि नया बस स्टैण्ड के बाहर स्थित मां काली मंदिर और रायपुर रोड टिम्बर भवन के सामने स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। रात में चोरो ने काली मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ भीतर प्रवेश किया फिर मां काली की प्रतिमा के बाहर लगे गेट के ताले को तोड़ा वहीं मंदिर में रखे दानपेटी के ताले को तोड़कर नगदी रकम को ले उड़े और दानपेटी को मंदिर में ही छोड़ दिया। मंदिर के पुजारी श्री पाण्डेय ने बताया कि चोरी की शिकायत पुलिस में की गई है। जांच की जा रही है। जांच की जा रही है। दानपेटी में अंदाजन ढाई से तीन हजार होंगे। जिसकी चोरी हुई है।
इसी प्रकार सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का ताला तोड़े बगैर ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मंदिर का पुजारी हर्ष तिवारी ने बताया कि मंदिर में चोरी से पहले चोरो ने रेकी की होगी तभी बिना ताला तोड़े दानपेटी से रकम चुराई गई है। चोरो ने मंदिर के साईड वाले खिड़की से राड या अन्य सामान से दानपेटी को खींचकर खिड़की के पास लाया गया और दानपेटी के हुक को उखाड़ कर भीतर रखे रकम जो कि लगभग 4 से 5 हजार रुपये होंगे। चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस दोनो मंदिर में पहुंची और जांच में जुटी रही आसपास सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे है।
पहले भी चोर बना चुके है मंदिरो को निशाना
बता दे कि चोरो द्वारा इससे पूर्व भी मंदिरो को निशाना बनाया जा चुका है। पूर्व में नागेश्वर महादेव मंदिर रिसाईपारा व ईतवारी बाजार के पास स्थित किले के श्रीराम मंदिर में भी चोरी की वारदात हो चुकी है। साथ ही पहले भी कुछ मंदिरो में दानपेटी से रकम चुराई गई है। ऐसे में लोग चोरो को जल्द से जल्द पकडऩे की मांग कर रहे है।
