Uncategorized

अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला जेल धमतरी में योग शिविर का आयोजन

253 बंदियों ने किया योग, बताये गए योग के फायदे


धमतरी. महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छ.ग. रायपुर के पहल पर प्रभारी जेल अधीक्षक श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धमतरी के निर्देशानुसार आज 11वाँ अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला जेल धमतरी में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया, इस वर्ष 2025 में योगा थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग के तहत् जिला धमतरी के आयुष पाली क्लीनिक की डॉ. रेवती नेताम योग चिकित्सक एवं योग सहायिका कुमारी सृष्टि मगर धमतरी द्वारा जेल में परिरूद्ध 253 बंदियों को योग कराकर योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ एवं मानसिक तनाव व अवसाद से मुक्त रहने के उपाय बताये गये। जेल में परिरूद्ध 253 बंदियों के द्वारा सुबह छ: बजे से सात बजे तक योगाभ्यास किया गया। योगा आसन में श्रीमती नेहा उसेंडी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धमतरी द्वारा बंदियों के साथ योगासन किया गया उनके द्वारा बंदियों को प्रतिदिन योगासन करने एवं योग से होने वालें स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी गई। बंदियों का उत्साहवर्धन करते हुए सहायक जेल अधीक्षक एन. के. डहरिया ने भी योगाभ्यास किया। उक्त शिविर में नरेन्द्र कुमार डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, दानी लाल साहू शिक्षक, लीलाराम साहू फार्मासिस्ट, दिनेश कुमार गजेन्द्र मुख्य प्रहरी, निरंजन रात्रे प्रहरी, सत्यनारायण साहू प्रहरी, उमेश कुमार पुरेना एवं अन्य कर्मचारीगण योग में भाग लिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!