Uncategorized

पूर्व विधायक रंजना साहू के नेतृत्व में सिंधी समाज व प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज के प्रतिनिधि मण्डल ने की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात

नगर विकास के विभिन्न विषयों पर समाजजनों ने मुख्यमंत्री से की चर्चा,मुख्यमंत्री ने धमतरी के विकास के लिए समाजजनों को आश्वस्त किया

प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है – रंजना साहू
धमतरी। बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से धमतरी के सिंधी समाज एवं प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय के डेलीगेशन ने पूर्व विधायक रंजना साहू के नेतृत्व में मुलाक़ात कर प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज़ द्वारा फरवरी माह में होने वाले भव्य किसान सम्मान सम्मेलन में आमंत्रित किया,साथ ही सिंधी समाज के डेलीगेशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नगर विकास के विभिन्न विषयों पर चर्चा की और धमतरी को विकास के पथ से जोडऩे का आग्रह किया जिसपर मुख्यमंत्री द्वारा धमतरी के विकास पर सकारात्मक प्रयास करने समाजजनों को आश्वस्त किया। पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति के आकांक्षाओं के अनुरूप काम कर रही है,सर्व वर्ग हिताय सर्व वर्ग सुखाय के ध्येय के साथ हमारी सरकार विकास को गति दे रही है और विष्णु देव साय जी की सरकार में धमतरी विकास से अछूता नहीं रहेगा,प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी की प्राजक्ता बहन, बी के भारती बहन, कामिनी कौशिक,महेश साहू , ईश्वर साहू ने कहा किसानों के हित में यह सरकार जो कार्य कर रही है वह अत्यंत सराहनीय है,उसी के तहत जैविक खेती करने वाले दस हज़ार से अधिक किसानों का सम्मान सम्मेलन प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज़ द्वारा फऱवरी माह में किया जाना है जिसमें मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित किया गया है,पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष चन्द्रलाल जैसवानी , महेश रामरख्यानी , अशोक डुंबानी ,अमर पंजवानी ने कहा धमतरी की जनता को प्रदेश के मुख्यमंत्री से बहुत सी अपेक्षायें हैं,और हमें विश्वास है कि प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार पिछले कई वर्षों से धमतरी के रुके हुए विकास कार्यों को अब विकास की मुख्य धारा से जोड़ेगी,छाया विधायक रंजना साहू धमतरी विकास के लिए लगातार सक्रिय हैं,उनकी सक्रियता के सार्थक परिणाम धमतरी की जानता को मिलेगा। उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा जि़ला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!