Uncategorized

आरक्षक बनाने का झांसा देकर की गई 17.85 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली धमतरी में तुलसी राम साहू एवं अन्य के द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी आकाश चन्द्राकर द्वारा पुलिस विभाग में आरक्षक भर्ती कराने का झांसा देकर प्रार्थी एवं अन्य से 16,00,000 रूपये रकम लेकर धोखाधड़ी किया गया है। जिस पर धारा 420 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी अपराध कायमी के बाद से लगातार फरार था जिस पर 5,000 रूपये का ईनाम उद्घोषणा भी की गई थी। जिसे अभिरक्षा में लेकर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी एवं अन्य लोगों से कुल 17,85,000 रूपये रकम लेना स्वीकार किया जो आरोपी आकाश चन्द्राकर पिता ओमकार प्रसाद चन्द्राकर 33 वर्ष निवासी परसवानी जिला महासमुंद हाल निवासी श्यामनगर वार्ड नं0 52 शैलेन्द्र सिंह का मकान बोरसी जिला दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरी.राजेश मरई, उनि. लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रआर.दिनेश तुरकाने, आरक्षक कुलदीप राजपूत ,साजिद अली का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!