Uncategorized

कुरूद दशहरा महोत्सव : शोभायात्रा, रामलीला मंचन के बाद हुआ रावण दहन

दशहरा महोत्सव को 25 साल पूरे हुए, यह कर्मठ कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के सहयोग से संभव हुआ - अजय चन्द्राकर

विजय सिंह की मनभावन प्रस्तुति ने मोहा मन
कुरुद । कुरूद दशहरा महोत्सव में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्राचीन श्रीराम मंदिर से प्रभु श्रीराम जी और लक्ष्मण जी की शोभायात्रा मुख्य मार्ग से गुजरकर खेल मेला मैदान पहुंची।जहां अभिव्यक्ति कला मंच के कलाकारों द्वारा रामलीला के मंचन रावण वध भव्य आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ।जिसके साथ ही सभी ने एक दूसरे को सोनपत्ती भेंट कर असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक पर्व की बधाई दी। इसके उपरांत मंचीय गतिविधियों की शुरुआत हुई ,जिसमें मुख्य अतिथि दशहरा महोत्सव के मुख्य संरक्षक और क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर थे।साथ ही मंचासीन अतिथियों में दशहरा महोत्सव के संरक्षक गणों मे नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षों में राजकुमारी दीवान, निरंजन सिन्हा,ज्योति चंद्राकर, न.प. उपाध्यक्ष मंजू साहू,दशहरा महोत्सव के अध्यक्ष अनिल चंद्राकर,महासचिव भानु चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा,की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर ने कहा इस बार रजत जयंती वर्ष में हमारे महोत्सव समिति लगभग 500 विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने सभी को पर्व की बधाई देते हुए कहा कि दशहरा पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है,जो हमें सत्य की राह पर चलना सिखाता है,हम सभी मिलजुलकर इससे प्रेरणा ले और जनसेवा में सहभागी बने। मुख्य अतिथि कुरूद विधायक महोत्सव के संरक्षक अजय चंद्राकर ने महोत्सव के पूर्व अध्यक्ष रहे कुशल सुखरामनी को याद कर उनके सपनों को साकार करने की बात कही। उन्होने कहा कि दशहरा महोत्सव को आज 25 साल पूरे हुए है,यह महोत्सव के कर्मठ कार्यकर्ताओं और सहयोगियों से संभव हुआ है। सभी को विजयादशमी की बधाई दी। इसके उपरांत महोत्सव समिति द्वारा कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात अंतिम दिवस की सांस्कृतिक संध्या विजय सिंह आर्केस्टा की मनभावन प्रस्तुति प्रभु श्री राम चंद्र के भजन के साथ हुई।इसके उपरांत मुख्य कलाकार विजय सिंह ने अपने प्रसिद्ध गीत मोला झावा मारे गीत से अपनी दिलकश शुरुआत करते हुए सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

आभार प्रदर्शन करते हुए महासचिव भानु चंद्राकर ने विजयादशमी पर्व की बधाई देते हुए आभार जताया। कार्यक्रम में मंच संचालन कर रहे महोत्सव के सांस्कृतिक सह प्रभारी प्रभात बैस ने किया। इस अवसर पर महोत्सव समिति के सदस्यगणो में अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर, महासचिव भानु चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा, पार्षदगण राखी चन्द्राकर, सुचित्रा अग्रवाल, मनीष साहु, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, पूर्व पार्षदगण सुनील चन्द्राकर, भारत भूषण पंचायन, पिंटू विनोद चन्द्राकर, हिरेश सिन्हा, कमल शर्मा, खिलेंद्र देवांगन,रवि चंद्राकर ,किशोर यादव, खूबलाल चंद्राकर, देवा पटेल, जितेंद्र चन्द्राकर, संतोष बैस, भोजराज चन्द्राकर, कोमल साहु, मुकेश कश्यप, योगेश चन्द्राकर, तुकेश साहु, भूपेन्द्र-छोटू, केशव चन्द्राकर, खिल्लू साहू, दौलत ध्रुव, थनेश्वर साहु, चुनमुन चन्द्राकर, रंजन साहु, ज्ञानचंद सिन्हा, केवल साहु, डब्बू निर्मलकर, खोमन चन्द्राकर, सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!