Uncategorized

ग्राम पंचायत सांकरा में दिव्यांग हितग्राही को ट्राईसाइकिल प्रदान

दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव रहेंगे तत्पर-अरुण सार्वा

ग्राम पंचायत सांकरा के वार्ड क्रमांक 7 निवासी बिसनाथ साहू (पिता अघन साहू) को आज ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। यह ट्राईसाइकिल अरुण सार्वा (जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं नागेंद्र बोरझा (सरपंच) के करकमलों द्वारा प्रदान की गई।
इस अवसर पर उपसरपंच हरीश साहू, वार्ड पंच मनोज पटेल, लव कुमार साहू, ग्राम व्यवस्था समिति अध्यक्ष गिरवर भंडारी, पवन साहू, छगन साहू, सहनु राम साहू, साधु राम साहू सहित समस्त वार्ड पंच एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि वे दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार की जनसेवा निरंतर जारी रहेगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!