Uncategorized

चना उपार्जन केंद्र का शुभारंभ : किसानों के लिए नई उम्मीद की शुरुआत

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया शुभारंभ
भखारा। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत प्राइस स्कीम के तहत अधिसूचित रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु भखारा में चना उपार्जन केंद्र का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विष्णु साहू एवं पार्षदगण की उपस्थिति में केंद्र का संचालन प्रारंभ हुआ।
शुभारंभ के अवसर पर ग्राम इर्रा निवासी कृषक श्री हेमंत साहू (पिता कल्याण साहू) का 3.5 क्विंटल चना उपार्जित कर खरीदी प्रक्रिया की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान उपस्थित किसानों में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण था।नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना है। उन्होंने कहा कि धान के स्थान पर कम पानी में तैयार होने वाली फसलें जैसे चना, सरसों, मसूर एवं मक्का लगाने से किसानों को बेहतर लाभ के साथ-साथ जल संरक्षण में भी सहायता मिलेगी।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की समर्थन मूल्य नीति के अंतर्गत इन फसलों की खरीदी से किसानों की आय में वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगे। अध्यक्ष ने किसानों से अधिक से अधिक पंजीयन कराकर सरकार की इस योजना का लाभ लेने का आह्वान किया।
चना उपार्जन केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और परिवहन लागत की बचत होगी।
उपस्थित कृषि अधिकारियों ने भी किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने एवं रबी फसलों का रकबा बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।उपस्थित गणमान्य नागरिक उपाध्यक्ष विष्णु साहू सहित कार्यक्रम में पार्षदगण छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू, खेमलता साहू, जितेंद्र साहू, चक्र सुदर्शन चंदेल, भूपेश्वरी चंदेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी गोविंद सिंह राजपूत, उपसंचालक कृषि मोनेस साहू, अनुभागीय कृषि अधिकारी मनोज सागर, कृषि विस्तार अधिकारी के. एस. ध्रुव एवं केशेंद्र सोन, सहकारी समिति प्रबंधक तरुण साहू, राम साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा प्रभारी स्मिता अखिलेश, मंडी निरीक्षक विदेशी राम साहू सहित विभिन्न गांवों से आए कृषकगण कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का समापन किसानों के उज्जवल भविष्य एवं समृद्धि की कामना के साथ किया गया। यह उपार्जन केंद्र क्षेत्र के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और उनकी आय वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!