Uncategorized

हाईटेक बसस्टैंड निर्माण सपना होगा पूरा: मिली 17.70 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी धमतरीवासियो को बड़ी सौगात

धमतरी वासियो की मांग पूरा करने पर श्री रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जताया आभार

राज्य शासन द्वारा नगर पालिक निगम धमतरी हेतु मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजनांतर्गत नवीन हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण कार्य हेतु राशि 1770.04 लाख (रूपये सत्रह करोड़ सत्तर लाख चार हजार) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है.जिसकी जानकारी महापौर जगदीश रामू रोहरा द्वारा निगम कार्यालय में दी गई. उक्त स्वीकृति पर श्री रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगरीय प्रशासन मंत्री, उपमुख़्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है. उल्लेखनीय है कि महापौर रामू रोहरा धमतरी को यह बड़ी सौगात दिलाने में सफल हुए है.जिसका लाभ धमतरी की जनता को भविष्य में जल्द मिल पायेगा.
बता दे कि सालो पूर्व खपरी मार्ग पर हाईटेक बसस्टैंड निर्माण हेतु जगह का चिन्हांकन किया जा चूका है लेकिन फंड के आभाव में आज तक हाईटेक बसस्टैंड फाइलों तक ही सीमित रहा है लेकिन अब यह सपना साकार हो पायेगा.ज्ञात हो कि रामू रोहरा को धमतरी नगर निगम का महापौर निर्वाचित हुए अभी लगभग 100 दिन ही हुए है और श्री रोहरा द्वारा लगातार विकास के बड़े प्रोजेक्ट को स्वीकृति दिलाने में सफल रहे है.उक्त महवत्पूर्ण स्वीकृत पर शहर वासियो व पार्षदों ने महापौर रामू रोहरा का धन्यवाद ज्ञापित किया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!