Uncategorized

धर्म की नगरी धमतरी के विवेकानंद कॉलोनी में विराजेंगी धमतरी की महारानी

8 अक्टूबर को होगा आगमन, महाराष्ट्र की मां महामाया ग्रुप द्वारा 16 अक्टूबर को भव्य झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी

धमतरी। धर्म और आस्था की नगरी धमतरी में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर विवेकानंद कॉलोनी में मां दुर्गा की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा विराजमान होने जा रही है। धमतरी की महारानी के नाम से प्रसिद्ध नवमित्र मंडल दुर्गोत्सव समिति, विवेकानंद नगर, धमतरी द्वारा इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन एवं महाराष्ट्र की माँ काली की आकर्षक झांकी लेकर आ रहे है। समिति द्वारा नवरात्रि पर्व को लेकर व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। मां दुर्गा के भव्य स्वरूप के साथ आकर्षक सजावट, विद्युत रोशनी एवं विशेष झांकी श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। हर बार की तरह इस बार भी चित्रकूट उत्तरप्रदेश के आचार्य शशिकांत त्रिपाठी तथा गुना मध्यप्रदेश के आचार्य अंशुल शर्मा विशेष पूजन विधि तथा मंत्रोच्चार के साथ माता की भक्ति करेंगे।
इस वर्ष धमतरी की महारानी के रूप में मां दुर्गा का भव्य स्वागत किया जाएगा। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन एवं अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप देने की तैयारी की जा रही है।
नवमित्र मंडल दुर्गोत्सव समिति के सदस्य देवेश अग्रवाल ने बताया कि धमतरी की महारानी माँ दुर्गा जी की प्रतिमा धमतरी में बन रही है, जिसे मूर्तिकार गंगा नाग स्वयं बना रहे है , जो कि लगभग 14 फीट ऊंची होंगी | इस बार लगभग 5000 वर्ग फीट में भव्य पंडाल समिति द्वारा बनाने की तैयारी की जा रही है | समिति के सदस्य आकाश साधवानी ने बताया कि धमतरी के कारीगरों द्वारा लाइट , पंडाल लगाया रहा है, माता जी की प्रतिमा 8 अक्टूबर को लाई जाएगी और इस बार महाराष्ट्र की मां महामाया ग्रुप के द्वारा 16 अक्टूबर को भव्य झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी.समिति के सदस्य विशाल रामरख्यानी ने बताया कि इस बार समिति द्वारा रंगारंग कार्यक्रम रखे गए है , जिसमें बच्चों के खेलकूद , श्याम परिवार द्वारा भजन संध्या, 56 भोग, ढोल ताशों के साथ पंचमी महाआरती, 6वें दिन विशेष काली मां की झांकी महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा,रक्तदान शिविर के साथ साथ भव्य विसर्जन झांकी और रामलीला, रावण दहन जैसे विभिन्न कार्यक्रम रखे गए है.
नवमित्र मंडल दुर्गोत्सव समिति का गठन 1996 में हुआ था, लेकिन धमतरी की महारानी का स्वरूप सन् 2016 में दिया गया. समिति में लगभग 90 सदस्य है और सभी के साथ से यह महोत्सव हर वर्ष पूरी व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न होता है. नवरात्र महोत्सव को भव्य रूप देने में समिति के सुशीला तिवारी, सृजन सिन्हा, नयन सुखवानी अनुज अग्रवाल, हिमांशु केशवानी, मनजोत सिंह, युगल साहू, गुंजल सिन्हा, राहुल अग्रवाल, सानिध्य मिश्रा, स्वप्निल गजेंद्र, सतेंद्र शर्मा, चिरंजीव साहू, गूंज सोनी, आर्यन मरकाम, आशुतोष तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, निर्मल साहू, नितिन महावर, कमल केशवानी, सिद्धू केशवानी, निखिल वरदानी, सत्यम गंजीर, आशीष अग्रवाल एवं अन्य सदस्य लगे हुवे है.
समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नवरात्रि के पावन अवसर पर विवेकानंद कॉलोनी, धमतरी पहुंचकर मां दुर्गा के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस भव्य धार्मिक आयोजन में सहभागी बनें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!