Uncategorized

कांग्रेस के कार्यकाल मे नही हुआ विकास, अब करोड़ों की घोषणा होने पर कर रहे विकास विरोधी बयान बाजी:- नीलेश लूनिया


धमतरी। धमतरी नगर निगम स्वास्थ्य विभाग सभापति निलेश लुनिया ने ने कहा कि धमतरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन पर करोड़ों रुपए का सौगात मिली। महापौर रामू रोहरा के प्रयासो से शहर के विकास के लिए करोड़ों की स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी है। धमतरी की रुकी हुई मांगों को पूरा किया जा रहा है। सुशासन तिहार में 90 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का निराकरण कर लिया गया पर इस बात से कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है। विकास को कांग्रेसी पचा नहीं पा रहे है। वे बौखला गए है और बौखलाहट में विकास विरोधी बयान बाजी कर रहे है। श्री लुनिया ने आगे कहा कि धमतरी के विकास की यह घोषणाएं पूर्व में हो गई थी, रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के अंतिम दिवस में किया। कांग्रेसियों के पेट में दर्द होना लाजमी है क्योंकि पूर्व में जब उनकी सरकार थी 5 वर्ष तक किसी भी प्रकार का विकास कार्य उनके नेताओं के द्वारा उनके मंत्रियों के द्वारा धमतरी में नहीं किया गया और आज महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में करोड़ों के विकास कार्य को देख वह पूरी तरह बौखला गए हैं, कांग्रेसियों ने 5 वर्ष में सिर्फ कुर्सी, डस्टबिन की खरीदी की, फिनायल का घोटाला किया। सहित कई अन्य घोटाले किये गये। जनता को कांग्रेस के कार्यकाल में बुनियादी सुविधाएं नसीब नहीं हुई जनता विकास के लिए तरसती रही। कांग्रेस के कार्यकाल में सिर्फ कांगे्रसियों का ही भला हुआ। अब जनता के भले व विकास के लिए कार्य हो रहे है तो कांग्रेसी इस पर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने उलजुलूल ब्यानबाजी कर रहे है। कांग्रस ने जनता की परेशानियों को कभी नहीं समझा और जनता से जुड़े हुए कार्य को कभी नहीं किया। आज जब महापौर रामू रोहरा जनता की परेशानियों को उनके बीच जाकर के समझ रहे हैं उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं तो इसे भी कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!