तीन सालो बाद पार्षद कुशल लोढ़ा के प्रयासो से हुई श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड के गार्डन की सफाई
वार्डवासियों के उम्मीदों पर खरा उतरने, मूलभूत सुविधा बेहतर तरीके से प्रदान करने सक्रिय है पार्षद श्री लोढ़ा

धमतरी। नगर निगम धमतरी अन्तर्गत श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा के नेतृत्व में वार्ड में स्थित गार्डन की सफाई की गई। जिससे उद्यान पहले से और बेहतर स्थिति में आ पाया।
उल्लेखनीय है कि 3 साल के बाद गार्डन की साफ सफाई पार्षद कुशल लोढ़ा द्वारा कराया गया। बता दे कि उक्त उद्यान में वार्डवासी रोजाना शुकुन के पल बिताने पहुंचते है। जिनमें सभी वर्ग के लोग शामिल है, छोटे बच्चे उद्यान में झूला झूलने पहुंचते है। वार्डवासी शारीरिक गतिविधियों को अंजाम देते है। इस महत्वपूर्ण गार्डन में सफाई की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी आखिरकार पार्षद श्री लोढ़ा ने इस दिशा में ध्यान दिया। वार्डवासियों के उम्मीदों पर खरा उतरने, मूलभूत सुविधा बेहतर तरीके से प्रदान करने पार्षद श्री लोढ़ा सक्रिय है। रोजाना वार्ड भ्रमण कर वार्डवासियों से रुबरु होकर उनकी समस्याओं व मांगो से अवगत होते है और निराकरण हेतु हर संभव प्रयास करते है।
वार्ड के विकास व मांगो को पूरा कराने गंभीर है पार्षद श्री लोढ़ा

अपने कुछ महीनों के अल्प कार्यकाल में ही पार्षद श्री लोढा ने वार्ड के विकास व वार्डवासियों की मांगो को पूरा करने पूरी गंभीरता दिखाई है। श्री लोढ़ा ने वार्ड के विभिन्न मागं जिनमें जैन मंदिर के पीछे गार्डन, श्याम विहार फेस 1 फेस और फेस नाली की व्यवस्था, जैन मंदिर मोड़ से लेकर अटल मैत्री गार्डन तक डामरीकरण, अर्जुन रेजिडेंसी से लेकर बरातु होटल तक नाली निर्माण, 5 निर्मल बरडिया घर से लेकर शांति कॉलोनी पवन होटल चौक तक नाली निर्माण, ओशिया विहार में नाली निर्माण जैसे कार्य को पूरा कराने गंभीरता से जुटे हुए है।