Uncategorized

युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की आधारशीला है-महापौर रामू रोहरा

विकसित भारत युवा संसद–2026 का जिला स्तरीय आयोजन पीजी कॉलेज में संपन्न

धमतरी-युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, मैं भारत एवं पीजी कॉलेज धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद–2026 का जिला स्तरीय आयोजन शासकीय पीजी कॉलेज धमतरी में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय विकास से जुड़े विषयों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, नगर निगम सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य श्री विनोद पाठक शामिल हुए। इसके पश्चात युवा प्रतिभागियों ने संसद की कार्यवाही की तर्ज पर समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा, नवाचार, डिजिटल सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए।मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने और समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने कहा कि युवा संसद जैसे मंच युवाओं में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने भी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में पार्षद संतोष सोनकर, संजय देवांगन, गजेन्द्र कंवर अविनाश दुबे ओमेश यादव आयुष दिवान प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!