कचहरी चौक पर कांग्रेसियों ने किया ईद मिलाद-उन-नबी की शोभायात्रा का भव्य स्वागत, समाज जनों को दी मुबारकबाद

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (जन्मदिन) ‘ईद मिलाद-उन-नबी’ का पर्व धमतरी शहर में अगाध श्रद्धा, उल्लास और कौमी एकता के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर मुस्लिम समाज द्वारा शहर में एक भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा (जुलूस-ए-मोहम्मदी) निकाली गई। इस पावन अवसर पर कचहरी चौक स्थित स्वागत मंच से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया और समाज के सभी नागरिकों को ईद मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद दी। इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी सहित उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धमतरी हमेशा से ही गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल रहा है। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने दुनिया को शांति, दया, इंसानियत और प्रेम का संदेश दिया था। आज के दौर में उनके बताए रास्ते और शिक्षाओं पर चलने की बेहद जरूरत है। ईद मिलाद-उन-नबी का यह पर्व हमारे समाज में आपसी सद्भाव, एकता और शांति की भावना को और अधिक मजबूत करेगा। इस दौरान विधायक ओंकार साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी, खिलेन्द्र ध्रुव, जिला महामंत्री आकाश गोलछा, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, वरिष्ठ नेता हरमिंन्दर छाबड़ा, जिला सचिव राजेश पाण्डेय, रामनाथ यादव, गुरु गोपाल गोस्वामी, खिलेन्द्र साहू, शास्त्री सोनवानी, समीना अंजुम, वीणा देवांगन, हितेश्वरी सिन्हा, श्रवण साहू, संजू साहू, सूरज पासवान, अंबर चंद्राकर, धर्मेंद्र पटेल, नवीन गजेंन्द्र, भागी ध्रुव, मोहन ध्रुव, डिकेश देवांगन, सलीम गौस, सलीम तिगाला सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।