Uncategorized

दुर्घटना स्थल सेहराडबरी के पास स्टापर का जिग-जैग बनाकर लगाया गया गतिसीमा बोर्ड

यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना रोकने लगातार किया जा रहा है प्रयास

धमतरी। उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा ग्राम दुगली, धमतरी-नगरी राजकीय राजमार्ग 23, जहाँ से अनेक छोटी बड़ी वाहनें प्रतिदिन तेज रफ्तार से गुजरती है, जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, दुर्घटना की रोकथाम एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिगत शासकीय उच्च. मा. वि. एवं गट्टासिल्ली मोंड़ दुगली के पास वाहनों के गति नियंत्रण हेतु स्टापर का जिग-जैग बनाकर लगाया गया। इसी क्रम में सेहराडबरी के पास घटित सड़क दुर्घटना जिसमें भखारा थाना में पदस्थ पुलिस आरक्षक केशव मुरारी सोरी की तेजगति से चल रहे अज्ञात टैंकर वाहन के द्वारा ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मौके पर ही मौत हो गया उक्त घटना स्थल का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा उपाय के तहत सड़क दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने एवं तेजगति से चलने वाले वाहनों में अंकुश लगाने हेतु घटना स्थल सेहराडबरी के पास स्टापर का जिग-जैग बनाकर आदेशात्मक गतिसीमा बोर्ड लगाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!