Uncategorized

नगर निगम का आवारा मवेशी धरपकड़ अभियान जारी


धमतरी। नगर निगम की ओर से आवारा मवेशियों को पकडऩे का अभियान लगातार जारी है। इस क्रम में निगम की विशेष टीम द्वारा तीन दिन से नया मंडी से लेकर अर्जुनी चौक तक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 28 आवारा मवेशियों को पकड़ा गया, जिन्हें सुरक्षित रूप से अर्जुनी स्थित गोठान में छोड़ा गया है। अभियान का उद्देश्य शहर में बढ़ते आवारा मवेशियों की समस्या पर नियंत्रण पाना है, जिससे नागरिकों को सड़क दुर्घटनाओं,यातायात अवरोध और सफाई व्यवस्था में आ रही परेशानियों से राहत मिल सके। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि कई बार चेतावनी के बावजूद पशु मालिक अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं, जिससे वे शहर की सड़कों पर घूमते हुए न सिर्फ ट्रैफिक बाधित करते हैं बल्कि दुर्घटना का कारण भी बनते हैं।
विशेष टीमों द्वारा लगातार की जा रही है निगरानी, अभियान रहेगा निरंतर जारी – आयुक्त प्रिया गोयल
निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष टीमों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। जो भी मवेशी खुले में घूमते पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल पकड़कर गोठान में छोड़ा जाएगा। साथ ही पशु मालिकों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें, अन्यथा कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इस अभियान से शहर में स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!