Uncategorized

धमतरी के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मिलता रहा सहयोग व आशीर्वाद – विजय देवांगन

महापौर ने कहा हुए विकास के अनेक कार्य, कई कार्यो का हो चुका है टेंडर

मूलभूत सुविधाओं सहित शासन की योजनाओं का बेहतर तरीके से शहरवासियों को लाभ पहुंचाने जुटा है नगर निगम
धमतरी. नगर निगम लगातार विकास कार्यो को गति देने, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, स्वच्छता, आदि सुविधाएं प्रदान करने सफल हो रही है। निगम का उद्देश्य जनता को लगातार उनके मांगो के अनुरुप विकास व सुविधाएं प्रदान करना है। उक्त बाते महापौर विजय देवांगन ने कही। श्री देवांगन ने चर्चा के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धमतरी के विकास के लिए कटिबद्ध है। शहर के विकास हेतु मुख्यमंत्री का सहयोग व आशीर्वाद लगातार मिलता रहा है। विकास के कई बड़े प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए है। कई कार्य पूर्ण हो चुके है। कई कार्य निर्मानाधीन है। ऐसे कई कार्य है जिनका टेंडर हो चुका है। जल्द ही कार्य प्रारंभ होंगे। वहीं जनता के मांगो के अनुरुप कई हालही में स्वीकृत हुए जिनके टेंडर के प्रक्रिया जारी है। जल्द ही ये कार्य धरातल पर नजर आएंगे। विजय देवांगन ने कहा कि नगर निगम शासन की कई योजनाओं जैसे शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, बेरोजगारी भत्ता, पट्टा वितरण, आवास योजना, मोहल्ला क्लीनिक, ऋण योजना, नियमितिकरण मितान योजना सहित अनेक योजनाओं का लाभ निगम के माध्यम से लोगो को बेहतर तरीके से प्रदान किया जा रहा है। जनता की मांगो को ध्यान में रखते हुए वार्डो में विकास कार्य को गति दी जा रही है। निगम की व्यवस्था में सुधार कर जनता के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराये जा रहे है। विकास कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। शहर के कई बहुप्रतिक्षित मांगे है जिनके संबंध में मुख्यमंत्री से मांग की गई है प्रपोज भेजा गया है उनकी स्वीकृति मिलने की संभावना है। पेयजल स्वच्छता, नाली, ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने लगातार प्रयास हो रहे है।
भूपेश सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान गढ़े है
महापौर विजय देवांगन ने कहा कि भूपेश सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान गढ़े है। देश में सबसे कम बेरोजगारी दर छग में है। किसानों को आर्थिक तौर पर सशक्त किया गया। मुफ्त चिकित्सकिय सुविधा प्रदान की गई है। नई उद्योगिक इकाईयां लगाई। 2500 समर्थन मूल्य में धान खरीदी, 5 डिसमील से कम जमीन की पुन: रजिस्ट्री करना, तेन्दु पत्ता संग्राहको का मानदेय बढ़ा, गौवंश से न्याय योजना से गौवंश का संरक्षण, आउटसोर्सिंग बंद कर विभिन्न विभागो में भर्ती, नरवा, गरवा, घुरवा बारी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था, व सिंचाई सांधनों को मजबूत करना, खूबचंद बघेल योजना से 20 लाख तक मुफ्त ईलाज की सुविधा प्रदान करना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से घर तक स्वास्थ्य टीम को पहुंचाना, 400 युनिट तक बिजली बिल आधा करना, ऐसे अनेक योजनाओं से प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री ने खुशहाल किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!