ग्राम पंचायत इर्रा के सरपंच सूर्यकांत साहू ने कहा, सदैव कांग्रेस में रहकर कार्य करता रहूंगा

ग्राम पंचायत इर्रा के सरपंच सूर्यकांत साहू को भाजपा के कुछ ग्रामीण नेताओं ने ग्राम पंचायत इर्रा के विकास कार्य के लिए काम दिलाने के नाम से कुरुद विधायक के पास ले जाकर भाजपा का गमछा बनाया गया इसी संबंध में कल ग्राम पंचायत इर्रा में ग्रामीण कांग्रेस के द्वारा तत्काल बैठक लिया गया बैठक में सूर्यकांत साहू को बुलाकर सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों द्वारा पूछा गया तो सूर्यकांत साहू बात स्वीकारते हुए कहा कि यह बात सच है कि मैं उनके साथ गया था और मुझे भाजपा का गमछा पहनाया गया जबकि मैं विकास कार्य के लिए गया था सूर्यकांत साहू ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाते हुए कहां की मैं सदैव कांग्रेस में रहकर कार्य करते आ रहा हूं मैं किसी के बहकावे में किसी के प्रलोभन में नहीं आऊंगा क्योंकि ग्राम पंचायत इर्रा के आम जनता ने मुझे सरपंच नियुक्त किए हैं एवं कांग्रेस पार्टी ने मुझे इस क्षेत्र का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए हैं सभी कांग्रेसियों ने पुनः गमछा पहनना कर सरपंच सूर्यकांत साहू को कांग्रेस पार्टी में शामिल किये
इस बैठक में लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली, होमेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा गोविंद साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारत नाहर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भखारा बिट्टू गौर राजा बंजारे जोन प्रभारी सोहन साहू एवं ग्रामीण,उप सरपंच श्रीमती यामिनी साहू गंगाराम पंच राधेलाल पंच संतोषी साहू पंच नीरा साहू पंच सेवाराम साहू शैलेंद्र साहू अशोक वर्मा रामप्रसाद साहू गोपाल राम साहू शिवप्रसाद साहू धनमोहन साहू अरुण साहू रोहित ध्रुव योगेश्वर साहू पवन कामडे कुंवर सिंह रोशन लाल तेजराम तिहारू राम परदेसी राम महेश कुमार रमेश राम साहू दक्ष कुमार मंगलुराम सोनू राम तिहारु राम कमल लाल रामेंद्र कुमार एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे.
