धमतरी सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश मरई का रायपुर नगरीय तबादला
एक साल अर्जुनी थाना व 22 महीने सिटी कोतवाली में रहे प्रभारी के रुप में पदस्थ, दिया बेहतर पुलिसिंग को अंजाम

धमतरी। छ्ग पुलिस विभाग मे बड़ा फेरबदल हुआ है.कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षक का तबादला किया गया है जिसमे धमतरी सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश मरई का तबादला रायपुर किया गया है. वहीं रायपुर से अवधराम साहू का धमतरी तबादला किया गया है.धमतरी मे पदस्थ उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ला का कबीरधाम जिले मे तबादला हुआ है।
उल्लेखनीय है कि निरीक्षक राजेश मरई ने लगभग तीन साल धमतरी जिले में सेवाएं दी। पहले उन्हें अर्जुनी थाना के प्रभार सौंपा गया। क्षेत्रफल व कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से अर्जुनी बड़ा व महत्वपूर्ण थाना है। उक्त थाने का प्रभार सम्भालने के पश्चात आला अधिकारियों के भरोसे पर खरा उतरते हुए बेहतर पुलिसिंग को अंजाम दिया। उनकी इसी कार्यप्रणाली व पुलिसिंग को देखते हुए उन्हें जिले के सबसे प्रमुख थाना सिटी कोतवाली का प्रभार सौंपा गया। लगभग 22 माह तक कोतवाली प्रभारी के रुप में बेहतर पुलिसिंग को अंजाम देते रहे इस दौरान उन्होंने शहर में अपराधो में कमी लाने, असामाजिक तत्वों,गुंडा बदमाशो पर सख्त कार्रवाई करने, गंभीर अपराधो पर सफलता, हासिल की। सरल, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री मरई ने शहर में अपनी एक पहल पहचान बनाई। श्री मरई के समक्ष 22 महीनों के कार्यकाल में कई चुनौतियां आई जिनमें चाकूबाजी, नशे के बढ़ते लत, व नशे में अपराध, गंभीर अपराध, धार्मिक समाजिक जैसे वृहद आयोजन में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखना, व्हीआईपी मूंहमेंट, नगरीय निकाय चुनाव, आदि शामिल रहा। उक्त सभी चुनौतियों पर वे सफल रहे।
बरडिय़ा ज्वेलर्स गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी रही चुनौती
चर्चा के दौरान कोतवाली प्रभारी राजेश मरई ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग ही मुख्य उद्देश्य रहा। जिस पर आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करते रहे। अपराधो के रोकथाम व कानून व्यवस्था बनाए रखने में विभागीय सहकर्मियों के साथ ही शहर वासियों का भी सहयोग मिला। श्री मरई ने कहा कि धमतरी के बरडिय़ा ज्वेलर्स में लूट का प्रयास व गोलीबारी में के मामलो को साल्व करना बड़ी चुनौती रही। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार जांच व प्रयास रहा। आखिरकार 6 माह बाद दो आरोपियों को भिंड से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उक्त कार्रवाई से उन्हें प्रसन्नता व संतुष्टि भी मिली।


