Uncategorized

खंडेलवाल परिवार द्वारा परिजनों की स्मृति में किया गया प्याऊ का शुभारंभ


धमतरी। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर खंडेलवाल परिवार द्वारा स्व. दीपचंद खंडेलवाल एवं स्व. रेशमी देवी खंडेलवाल की स्मृति में एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए प्याऊ (नि:शुल्क पेयजल सेवा) का शुभारंभ किया गया। इस पुनीत कार्य का शुभारंभ श्रीमती माया खंडेलवाल एवं डॉ. एन.सी. खंडेलवाल के सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें अगरबत्ती अर्पित कर आरती की गई तथा प्रसाद चढ़ाकर स्वास्तिक चिन्ह बनाते हुए प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यह प्याऊ धमतरी स्थित जिला सरकारी अस्पताल के पास स्थापित किया गया है। अस्पताल में आसपास के अनेक गांवों जैसे संबलपुर, लोहारसी, पारसोली आदि से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज एवं उनके परिजन उपचार हेतु आते हैं। यद्यपि अस्पताल में पानी की सुविधा उपलब्ध है, फिर भी निरंतर और सहज पेयजल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस प्याऊ की स्थापना की गई है। साथ ही, समीप स्थित नेहरू गार्डन में प्रतिदिन दोपहर के समय बड़ी संख्या में लोग विश्राम एवं भोजन के लिए एकत्रित होते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!