Uncategorized

भगवान महावीर जयंती पर नगरी में निकली शोभायात्रा

नगरी। महावीर जयंती के अवसर पर नगर पंचायत नगरी में जैन समाज द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए बजरंग चौक पहुंची, जहां जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने स्वागत किया। इसके पश्चात रैली महावीर चौक, वार्ड क्रमांक 11 पहुंची। शोभायात्रा में समाज की महिलाएं लाल रंग के पारंपरिक परिधान में एवं पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर अनुशासित ढंग से शामिल हुए, जो आकर्षण का केंद्र रहे। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। दोपहर में महावीर जिनालय में विशेष पूजा, नगर भोज के बाद संध्या में ओसवाल भवन में महावीर जयंती आधरित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!