Uncategorized

भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में पचपेड़ी पहुंचे हरख जैन

भाजपा ही राष्ट्रवादी पार्टी है-हरख जैन


भखारा । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पचपेड़ी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ नेता हरख जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता हरख जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर आधारित है। पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। कार्यक्रम में विजय गिरी गोस्वामी, गुलजार साहू, संतोष यादव एवं डॉ. लखन साहू आदि ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन जनपद उपाध्यक्ष सतीश जैन ने किया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!