Uncategorized

उपमुख्यमंत्री अरुण साव 11 को खिसोरा में करेंगे सभा को सम्बोधित

भाजपा नेताओं ने खिसोरा शक्तिकेंद्र की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश

नगरी। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में 11 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 12 बजे मगरलोड मंडल के ग्राम खिसोरा में आमसभा को संबोधित करने के लिए छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंच रहे हैं। सभा स्थल की तैयारी एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सभा को सफल बनाने के लिए मगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, विधानसभा सहप्रभारी नरेश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष विजय यदु, विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी भवानी यादव ने खिसोरा शक्तिकेंद्र की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त बूथ अध्यक्ष को घर-घर पहुंचकर झंडा लगाने एवं सभा में उपस्थित होने के लिए अपील करने का निर्देश दिए। इस दौरान मनोरमा साहू,तनेश साहू, युगल पटेल, रामकुमार यादव, दिनेश साहू, विष्णु साहू सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!