Uncategorized

शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन


भखारा। श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पावन अवसर पर अंचल क्षेत्र के बोरझरा में भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण की सुंदर अनुभूति देखने को मिली। इस सात दिवसीय आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन एवं विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए धर्म लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम में प्रवचनकर्ता बाल योगी सर्वेश्वरानंद सरस्वती (मरघट नाथ आश्रम, कोटी चित्रकूट) द्वारा श्री शिव महापुराण के विविध प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। आयोजन का सफल संचालन श्री शिव भक्ति धर्म जागरण परिवार बोरझरा द्वारा किया गया, जबकि इस धार्मिक आयोजन के प्रेरणा स्रोत टेमन सिंह साहू (भोपाल) रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार एवं एकता का संचार करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!