Uncategorized

भखारा सेजेस स्कूल में पेयजल व्यवस्था का नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने किया लोकार्पण


धमतरी। नगर पंचायत भखारा के सहयोग से सेजेस स्कूल परिसर में विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस सराहनीय पहल का विधिवत लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि यह पहल बच्चों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। विधायक के संरक्षण, हरख जैन के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन के की निधि से यह महत्वपूर्ण कार्य साकार हुआ है, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। प्राचार्य श्री चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था होना बच्चों के स्वास्थ्य और बेहतर शिक्षा वातावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि नगर पंचायत भखारा सदैव जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देता रहा है। स्कूल में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है ताकि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्वस्थ बच्चे ही देश का उज्ज्वल भविष्य बनाते हैं, और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना हम सबका कर्तव्य है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!