Uncategorized

उपनिरीक्षक को कंधे पर सितारे लगाकर एसपी ने दी निरीक्षक के पद पर पदोन्नति

धमतरी जिला धमतरी में नियुक्त उप निरीक्षक नरेंन्द्र कुमार सिंह को को वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा निरीक्षक के पद पर प्रमोशन पाने पर नरेद्र कुमार सिंह के कंधे पर नये पद के सितारे लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने इस अवसर पर पदोन्नत हुए नरेंद्र कुमार सिंह को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है। जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार,उप पुलिस अधीक्षक परि. सुश्री विंकेश्वरी पिंदे,रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, थाना प्रभारी धमतरी निरी. ब्रिजेश तिवारी,थाना प्रभारी अर्जुनी निरी.राजेश मरई,पद्दोन्नत निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी नीलिमा सिंह,मुख्य लिपिक सनत वर्मा,स्टेनो अखिलेश शुक्ला,स्थापना प्रभारी लक्ष्मी ध्रुव, पुलिस कार्यालय से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने पद्दोन्नत हुए अधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!