Uncategorized

सेवा पखवाड़ा के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई


भखारा। नगर पंचायत भखारा भठेली में रजत जयंती एवं सेवा पखवाड़ा, स्वच्छता ही सेवा है 2025 के थीम पर आज नगर पंचायत भखारा कार्यालय, मुक्तिधाम में एक दिन,एक घंटा ,एक साथ मुहिम के तहत सामूहिक श्रम दान किया गया और स्वच्छता श्रम कार्य कर प्रति शपथ सभी को दिलाया गया। मुक्तिधाम के पौधों को संरक्षित किया गया तथा एक पेड़ मां के नाम रोपित किया गया।साथ ही आज एकात्म मानवतावाद,एवं अंत्योदय के प्रेणता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के कार्यक्रम में उनके विचारों की जानकारी दिया गया। इस अवसर पर उनकी जीने को याद करके गुणानुवाद किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितम्बर 1916 को हुआ था। वे प्रारंभ से ही मेधावी, गंभीर और समाज के प्रति समर्पित थे। उन्होंने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी और एकात्म मानववाद का दर्शन प्रस्तुत किया। उनका मानना था कि समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचनी चाहिए। यही कारण है कि उन्हें अंत्योदय का प्रणेता कहा जाता है। उन्होंने अपने जीवन में सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि रखा। पं. दीनदयाल जी का विचार था कि भारत की उन्नति पश्चिमी विचारधाराओं की नकल से नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों के आधार पर ही संभव है। आज जब हम उनके विचारों को याद करते हैं तो यह संकल्प भी लेना चाहिए कि हम सब समाज के कमजोर वर्गों, गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करें, ताकि सच्चे अर्थों में सबका साथ, सबका विकास हो सके। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी का विचार था स्वदेशी एवं लघु उद्योग भारत की आर्थिक विकाश की आधार शिला है साथ ही सभी लोगो को स्वदेशी अपनाने एवं ॠरळ रिफार्म के बारे में जानकारी दिया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के हरख जैन उपाध्यक्ष विष्णु साहू पूर्व अध्यक्ष पुष्पलता देवांगन,सीएमओ सहित सुशीला निर्मलकर,हितेंद्र साहू, दुमेन्द्र गैंगबेल, भूपेंद्र यादव, योगेश धीवर, पार्षद गण सहित मैना निर्मलकर, केवरा निर्मलकर, शशी बाई,लक्ष्मी निर्मलकर सुशीला बाई, सरोज पटेल, पुनीत साहू डोमार साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!