Uncategorized

हत्या की नियत से जान से मारने वाले आरोपी को बिरेझर पुलिस ने किया चंद घंटे में गिरफ्तार

धमतरी प्रार्थी हेमंत साहू पिता निरंजन निवासी कोड़ापार चौकी बिरेझर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.01.24 की रात्रि,7.30 बजे डोमन दास मानिकपुरी पिता मुरली 30वर्ष निवासी कोड़ापार ने खाना नहीं बनाने की बात पर से अपने मौसी लता मानिकपुरी, नानी सुरुज मानिकपुरी को गाली गलौच कर हत्या करने की नियत से धारदार टंगिया से दोनों को सिर मे मार दिया जिससे दोनों को गंभीर चोट आया है इलाज कराने अभनपुर ले जाते समय लता मानिकपुरी की मौत हो गयी तथा सूरज मानिकपुरी इलाज हेतु भर्ती है रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र 49/24 धारा 294,307,302 भादवि० के तहत अपराध पंजीबद्ध कायम कर विवेचना मे लिया गया। चौकी प्रभारी बिरेझर द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी डोमन दास मानिकपुरी कि पतासाजी कर आरोपी को दिनांक 25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक शोभा मंडावी,सउनि.जगदीश सोनवानी,दक्ष कुमार साहू, प्रआर. हेमू साहू, आर. जितेन्द्र चंद्राकर, आर.नंदू ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!