Uncategorized
महावीर इंटरनेशनल द्वारा जिला अस्पताल में 50 नवजात शिशुओ को किया गया बेबी किट का वितरण

महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र धमतरी द्वारा संस्था के स्थापना दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए इसी के तृतीय सोपान में जिसमें संस्था की महत्वाकांक्षी वात्सल्य योजना के तहत शासकीय जिला अस्पताल में 50 नवजात शिशुओ को बेबी किट का वितरण किया गया.इस दौरान उपाध्यक्ष वीरा अनिता कुकरेजा सचिव वीरा मधु बैद कोषाध्यक्ष वीरा अनीता लूनावत वरिष्ठ वीरा शोभा बैद सहसचिव वीरा संजु बड़जात्या आदि सदस्य उपस्थित थे । संस्था की शीर्ष केंद्र द्वारा नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाने हेतु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है इसी के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
