Uncategorized

विवेकानंद वार्ड के जर्जर अटल आवास का महापौर रामू रोहरा ने किया निरीक्षण

धमतरी। महापौर रामू रोहरा ने सोमवार सुबह विवेकानंद वार्ड स्थित जर्जर अटल आवास का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की जर्जर सीढ़ियों सहित अन्य संरचनात्मक खामियों का जायजा लिया। कुछ दिनों पूर्व अटल आवास के रहवासियों ने महापौर से मुलाकात कर भवन की खराब स्थिति और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से अवगत कराया था।
महापौर ने मौके पर रहवासियों से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अटल आवास के नए निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, लेकिन इसके लिए पहले भवन को पूरी तरह खाली कराना आवश्यक होगा।
उन्होंने रहवासियों से कहा, आप सभी जब मकान खाली करेंगे, तभी नए भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सकेगा। नगर निगम की मंशा है कि सभी पात्र हितग्राहियों को सुरक्षित और बेहतर आवास उपलब्ध कराया जाए।”
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन की वर्तमान स्थिति का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा पुनर्वास और नए निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाया जाए, ताकि रहवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर पार्षद विभा चंद्राकर, विशाल दिवेदी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!