Uncategorized

विभिन्न वार्डो में सप्ताह भर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

विभिन्न तालाबों व कई क्षेत्रो को किया गया गंदगी से मुक्त

धमतरी। नगर निगम आयुक्त विनय कुमार पोयाम व उपायुक्त पीसी सार्वा के निर्देश पर निगम क्षेत्र में 25 से 31 दिसम्बर तक स्वच्छता अभियान शहर विभिन्न वार्डों में चलाया गया। इसके तहत 25 को मकई गार्डन आसपास, 26 को कारगिल चौक आसपास, 27 को बनिया तालाब आसपास, 28 को कठोली तालाब पचरी सफ़ाई,आसपास, 29 को नया बस स्टैंड के आसपास, 30 को मक्कीशाह मजार, गणेश तालाब के आसपास और 31 दिसम्बर को गंगा तालाब, नयागांव के पास स्वछता आभियान चलाया गया। उक्त स्वच्छता अभियान के दौरान वृहद स्तर पर निगम कर्मचारियों व मशीनरी की तैनाती कर उक्त क्षेत्रो को स्वच्छ बनाया गया। इस दौरान निगम अधिकारी कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान का जायजा भी लिया गया। इस स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से स्वास्थ्य अधिकारी मोहम्मदशेर खान, धनेश सिन्हा, मुकेश साहू ,शकील अहमद मुन्नालाल, गिरवर सिन्हा, सुरेंद्र सिन्हा सुनील रजक ,सूरज रजक ,शेषनारायण पटेल ,यशवंत पटेल, राजेन्द्र नाग,अश्वनी राजपूत, आतिश मिश्रा ,जिनेंद्र, लक्ष्मण रजक, शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!