Uncategorized

कांकेर लोकसभा से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह की हो सकती है मजबूत दावेदारी

नये चेहरो पर दांव लगाने की भाजपा की रणनीति में फिट हो सकती है पूर्व विधायक पिंकी

वर्तमान कांकेर सांसद मोहन मंडावी भी होगें टिकट के प्रमुख दावेदार

धमतरी । लोकसभा चुनाव की तैयारी भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस सहित सभी राजनैतिक दलों ने प्रारंभ कर दिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रत्याशी चयन को लेकर के सर्वे और अन्य माध्यमों से तैयारी प्रारंभ कर दिया है। विगत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीटों पर पुराने प्रत्याशियों को टिकट नहीं देकर नए प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली थी। प्रदेश में सरकार न रहते हुए भी भारतीय जनता पार्टी ने 11 में से 9 सीटो पर जीत हासिल की थी। इस बार भी यह कयास लगाया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2019 की तरह सभी 11 सीटों में नए व जीताउ प्रत्याशी उतारने की तैयारी की जा रही है। हालांकि कांकेर लोकसभा क्षेत्र में वर्तमान सांसद मोहन मंडावी प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।लेकिन जिस तरह से 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने नए प्रत्याशियों पर दांव खेला था। ऐसी स्थिति निर्मित होती है तो अन्य प्रमुख दावेदार मैदान में डटे हुए हैं। जिनकी दावेंदारी प्रमुखता से सामने आ रही है। इसमें सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह की कांकेर लोकसभा से दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। पिंकी शिवराज शाह लोकसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखते हुए काफी समय से सभी आठों विधानसभा सीटों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रवास करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि बालोद,कांकेर, कोंडागांव एवं धमतरी जिला के संगठन के अधिकांश पदाधिकारी पिंकी शिवराज शाह को निर्विवाद प्रत्याशी के रूप में देख रहे हैं। इसके साथ ही कांकेर लोकसभा सभा में और भी प्रमुख दावेदार हैं। जिनमें कांकेर के पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, सतीश लाटिया, मीरा सलाम का नाम सामने आ रहा है। जैसे चुनाव नजदीक आता जाएगा दावेदारों की संख्या बढ़ सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!