तारिणी चन्द्राकर के जिलाध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में हो रहा नई ऊर्जा का संचार
युवा, महिला व वरिष्ठ नेताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाकर संगठन को कर रही मजबूती प्रदान
केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ हुए कई विरोध प्रदर्शन, मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने में हो रही सफल

धमतरी। जब से वरिष्ठ नेत्री तारिणी चन्द्राकर को जिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई है तब से जिला कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। कांग्रेस में सभी वर्ग नई ऊर्जा व जोश के साथ पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहे है।
तारिणी चन्द्राकर के जिलाध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस के सभी वर्ग व विंग में अलग ही एकजुटता नजर आ रही है। युवा, महिला व वरिष्ठ नेताओं के बीच बेहतर समन्वय व तालमेल बनाने में वे सफल रही है। जिससे कांग्रेस लगातार जिले में मजबूत हो रही है। श्रीमती चन्द्राकर लगातार सक्रिय है, प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर उनके नेतृत्व में जिले में काफी कम समय में कई गंभीर मुद्दे को लेकर कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ रही है। विरोध प्रदर्शन धरना, चक्काजाम, कलेक्ट्रेट घेराव, जैसे प्रभावी आंदोलन अब तक हो चुके है। उक्त आंदोलन में न सिर्फ शासन प्रशासन का बल्कि आमजनता का भी ध्यान खींचा है। तारिणी चन्द्राकर के जिलाध्यक्ष बनने से कई ऐसे नेता व कार्यकर्ता जो पिछले काफी समय से पार्टी में कम सक्रिय थे उनकी सक्रियता भी अब बढ़ गई है। सभी एकजुट होकर कांग्रेस संगठन के बैनर तले नजर आ रहे है।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती चन्द्राकर लगातार धमतरी जिले में सक्रिय है कुरुद क्षेत्र में उनकी सक्रियता तो सालो से रही है। अब धमतरी जिला मुख्यालय में भी उनकी सक्रियता का लाभ पार्टी को मिल रहा है। जनहित के मुद्दों जैसे धान खरीदी केन्द्रो में अव्यवस्था, किसानों से जबरदस्ती रकबा समर्पण कराने, टोकन कटाने में अव्यवस्था, धान खरीदी की तिथि बढ़ाने, मनरेगा कानून में बदलाव, गांधी जी की पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस घोषित न ककर शराब दुकाने खुली रखने, बजट में छग की अनदेखी व बजट से आम जनता को राहत नहीं मिलने जैसे कई मुद्दों पर जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर अपने टीम के साथ मुखर रही। कुल मिलाकर कहा जाए तो श्री चन्द्राकर के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी एकजुट व ऊर्जा से भरपूर नजर आ रही है।
