Uncategorized

सीमांकन की मांग व रेत खनन के विरोध में ग्रामीणों ने पकड़ा दो चैन माउंटेन व हाईवा को

कुरूद के ग्राम दोनर और लडेर सीमा पर रेत खदान में दो गांव के लोग आए आमने सामने


धमतरी। खदान में रेत की खुदाई और सीमा विवाद का मामला बढऩे लगा है। मामला आज सुबह लगभग 11 बजे कुरूद के ग्राम दोनर और लडेर सीमा का है जहां दोनों बस्ती के लोग आमने सामने आ गए और सीमा विवाद पर ग्रामीणों के बीच काफी देर तक हंगामा हुआ।
ज्ञात हो कि जहां से रेत निकाली जा रही थी वहां पर रेत की खुदाई व सीमा को लेकर विवाद शुरु हुआ है। बाद में दो चेन माउंटेन वाहनों को ग्रामीणों ने पकड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान गांव की सरहद में भारी गहमा गहमी रही। बता दे कि ग्रामीणों द्वारा अवैध उत्खनन के विरोध में प्रदर्शन किया गया। पूर्व में भी सीमांकन की मांग की जाती रही है। ग्रामीण खदान में खनन बंद कराने की मांग करते रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!