Uncategorized

साल्हेवारपारा ने जीते दोनो मुकाबले, रामपुर वार्ड व डाकबंगला वार्ड ने जीते एक-एक मुकाबले

डीपीएल-7 के तहत विजेता टीम को 2 लाख रूपये नगद एवं विनर ट्रॉफी तथा उपविजेता को 1 लाख रूपये नगद एवं रनरअप ट्राफी की जाएगी प्रदान


धमतरी। मिशन ग्राउंड में रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच रोजाना जारी है। उक्त प्रतियोगिता मॉर्निंग क्रिकेट क्लब धमतरी द्वारा आयोजित की जा रही है।
धमतरी प्रीमियर लीग (डीपीएल सीजन 7) के तहत कल प्रतियोगिता के तहत 4 मैच खेले गए। सभी मैच 8 ओव्हर के रहे। पहला मैच रामपुर वार्ड व ब्राम्हणपारा वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें रामपुर वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाया। जबाव में ब्राम्हणपारा वार्ड की टीम ने मात्र 7.3 ओव्हर में आलआउट होकर 32 रन ही बना सकी। इस प्रकार रामपुर वार्ड ने 34 रनो से मैच जीता। दूसरा मैच साल्हेवारपारा व डाकबंगला वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें साल्हेवारपारा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 80 रन बनाए। जवाब में डाकबंगला वार्ड की टीम ने 8 विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी। इस प्रकार कर साल्हेवारपारा ने 12 रनों से मैच जीता। तीसरा मैच साल्हेवारपारा व रामपुर वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें साल्हेवारपारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 109 रन बनाए। जवाब में रामपुर वार्ड की टीम ने 5 विकेट खोकर मात्र 59 रन ही बना सकी। इस प्रकार साल्हेवारपारा ने 50 रनो से मैच जीत लिया। चौथा मैच डाकबंगला वार्ड व ब्राम्हणपारा वार्ड के मध्य खेला गया। डाकबंगला वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए। जवाब में ब्राम्हणपारा वार्ड की टीम 9 विकेट खोकर 33 रन ही बना सकी। इस प्रकार डाकबंगला वार्ड ने 41 रनो से मैच जीता।
ज्ञात हो कि मैच का लुत्फ उठाने रोजाना मिशन मैदान में सैकड़ो दर्शक पहुंच रहे है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2 लाख रूपये नगद एवं विनर ट्रॉफी तथा उपविजेता को 1 लाख रूपये नगद एवं रनरअप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज के खिलाड़ी को 15 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, बेस्ट बॉलर को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, बेस्ट बेट्स मैन को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, मैन ऑफ द मैच फाइनल के खिलाड़ी को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्रॉफी समेत अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!