Uncategorized

सामूहिक प्रयासों से नई पीढ़ी शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के साथ देश-प्रदेश का नाम रोशन करेगी : रंजना साहू

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज बोडरा मंडल का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न


धमतरी। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज बोडऱा मंडल का ग्राम कंडेल के गौठान मैदान में एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: शोभायात्रा, दीप-प्रज्वलन, अतिथियों के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू उपस्थित रहीं। उन्होने कहा कि यादव समाज सदैव से संस्कृति, सेवा और संगठन की भावना का प्रतीक रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरित यह समाज शिक्षा, नैतिक मूल्यों और परस्पर सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्रीमती साहू ने आगे कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार शिक्षा, संगठन और संस्कार होते हैं, उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम कर उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि समाज के होनहार बच्चों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। श्रीमती साहू ने समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से नई पीढ़ी शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के साथ देश-प्रदेश का नाम रोशन करेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती पूर्णिमा बनपेला, पूर्व जनपद सदस्य रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने समाज के नियमों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जनपद सदस्य दिनेश्वरी साहू, रंजीत यादव, गिरधर कुमार सार्वा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!