Uncategorized

पार्षद दीपक गजेन्द्र के प्रयास से जोधापुर वार्ड में विकास को मिली गति

सड़क, नाली, रंगमंच, सामुदायिक भवन में किचन शेड, तालाब में मोटर पंप सहित अनेक विकास कार्यो को दिया अंजाम

विष्णदेव साय सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल रहा उपलब्धियों से भरा – दीपक गजेन्द्र

धमतरी। धमतरी नगर निगम अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 36 जोधापुर वार्ड में विगत 10 वर्षो में विकास के नये आयाम स्थापित किये गये। बुनियादी सुविधाओं स्वच्छता के साथ ही विकास के अनेक कार्य हुए।  ज्ञात हो कि 2014 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में जोधापुर वार्ड से दमयंतीन गजेन्द्र भाजपा से पार्षद निर्वाचित हुई जिसके पश्चात पूरे 5 सालों तक वार्ड में विकास को प्राथमिकता दी गई। जिसके पश्चात उनके पति दीपक गजेन्द्र जोधापुर वार्ड से 2019 नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद निर्वाचित हुए। जिसके पश्चात आज तक श्री गजेन्द्र वार्ड के विकास को गति दे रहे है। वार्ड में बुनियादी सुविधाएं पानी, स्वच्छता, बिजली पर विशेष जोर दिया गया। पार्षद दीपक गजेन्द्र ने चर्चा के दौरान बताया कि वार्ड का विकास व शासन की योजनाओं का लाभ वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति को दिलाना उनकी प्राथमिकता रही है। वार्ड में सड़क, नाली निर्माण कार्य हुए। प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की गई। रंगमंच की सौगात वार्डवासियों को मिलेगी। सामुदायिक भवन में किचन शेड निर्माण हुआ। तालाब में मोटर पंप लगाया गया। ऐसे कई कार्य वार्डवासियों के भावनाओं व मांगो के अनुरुप कराये गए। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा चलाए जा रहे अनेक योजनाओं का लाभ वार्ड के अंतिम व्यक्ति पहुंचे इस दिशा में कार्य किया गया। श्री गजेन्द्र रोजाना वार्डवासियों से संवाद करते है। वार्ड भ्रमण के दौरान वार्डवासियों से रुबरु होकर उनकी बातो को सुनकर समस्याओं का निराकरण करने जुटे रहते है। बता दे कि इस बार नगरीय निकाय चुनाव के आरक्षण के तहत जोधापुर वार्ड सामान्य घोषित हुआ है ऐसे में श्री गजेन्द्र पुन: भाजपा से सशक्त दावेदार हो सकते है।
पार्षद दीपक गजेन्द्र ने साय सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धियों से भरा बताया। जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। हमने मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादे प्राथमिकता से पूरे किये हैं। इससे हर वर्ग का विकास हुआ है, प्रदेश में खुशहाली आई है। हमारी सरकार इसी निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया कि हमारी सुशासन की सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करेगी और प्रगति के सर्वोच्च प्रतिमान स्थापित करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!