Uncategorized

भगवान परशुराम जयंती पर श्रीमद भागवत कथा एवं प्रदेश स्तरीय का भव्य आयोजन

कलश यात्रा से होगा शुभारंभ, बटुक शोभायात्रा बनेगी आकर्षण का केंद्र


धमतरी। सर्व ब्राह्मण मंच एवं कौशिल्या माता समिति के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर श्रीमद भागवत कथा एवं प्रदेश स्तरीय उपनयन संस्कार का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ 19 अप्रैल, रविवार अक्षय तृतीया के शुभ दिन से होगा।कथावाचक पंडित अशोक शास्त्री धमतरी होंगे, पहले दिन किले स्थित श्री राम मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। इसके पश्चात विधिवत वेदी पूजन संपन्न किया जाएगा।
20 अप्रैल को गोकर्ण पूजा के साथ कथा का विधिवत प्रारंभ होगा। कथा क्रम में 21 अप्रैल को शिव-सती चरित्र एवं ध्रुव चरित्र, 22 अप्रैल को प्रह्लाद चरित्र, 23 अप्रैल को वामन अवतार, श्रीराम जन्म एवं श्रीकृष्ण जन्म की कथाएं सुनाई जाएंगी। 24 अप्रैल को बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा एवं रुक्मिणी विवाह का प्रसंग होगा, वहीं 25 अप्रैल को सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। समापन दिवस 26 अप्रैल को गीता दान एवं तुलसी वर्षा जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
मंच की अध्यक्ष बरखा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल को ही प्रदेश स्तरीय उपनयन संस्कार भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न होगा। इसी दिन भव्य शोभायात्रा के साथ बटुक यात्रा निकाली जाएगी, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी।
आयोजन की तैयारियों को लेकर महिला मंच की बैठक किले स्थित श्री राम मंदिर में आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न दायित्वों का बंटवारा किया गया। महिला मंच की सदस्याएं घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रही हैं और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
इस दौरान बैठक में उपस्थित महिला सदस्यों में — (बरखा शर्मा,प्रभा मिश्रा,आयुषी पांडे,अंकिता मिश्रा,प्रतिमा पांडे,सीमा चौबे,अर्चना पांडे,प्रीति द्विवेदी,डॉली मिश्रा रानी पांडे,हेमा दुबे,नेहा दुबे,गौरी शर्मा,लक्ष्मी शर्मा,मंजू शर्मा,झंकार शर्मा,ऋतु शर्मा,रजनी दुबे,शोभा दुबे,नंदिनी पांडे,सविता पांडे,रुचि अग्निहोत्री,,साक्षी शर्मा,आरती पांडे,निधि शर्मा,रूपा झा ऊषा तिवारीअनमिका शर्मा,आदि) — ने आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!