Uncategorized

भखारा-भठेली को पेयजल की बड़ी राहत: मुख्यमंत्री ने कार्य योजना हेतु दी स्वीकृति

हर घर तक स्वच्छ पानी का सपना अब होगा साकार,मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक पहल

मुख्यमंत्री की घोषणा से भखारा-भठेली में हर्ष, भविष्य में पेयजल समस्या का होगा स्थायी समाधान-ज्योति हरख जैन

भखारा। लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे भखारा-भठेली क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी राहत की घोषणा की है। शहरी पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु मुख्यमंत्री ने कार्य योजना के लिए राशि स्वीकृत की है। इस निर्णय को यहां के नागरिक एक मील का पत्थर मान रहे हैं।मुख्यमंत्री ने भखारा भठेली नगर पंचायत एवं कुरूद क्षेत्र के लिए भी पेयजल व्यवस्था हेतु राशि स्वीकृत की है। इसी क्रम में डेढ़ करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी भखारा भठेली नगर पंचायत को उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा भखारा-भठेली की सबसे बड़ी समस्या पेयजल रही है। विधायक अजय चंद्राकर की पहल पर मुख्यमंत्री की यह घोषणा निश्चित रूप से हर घर तक स्वच्छ पानी पहुँचाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। हम समस्त नगरवासी उनकी इस संवेदनशील पहल के लिए आभारी हैं.स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा अब हमें पानी के लिए दूर-दराज से पानी ढोने की समस्या से निजात मिलेगी। यह निर्णय हमारे जीवन में बड़ी राहत लेकर आया है। साथ ही हम पानी को सहजने का भी काम करेंगे। वाटर हार्वेस्टिंग की दिशा में भी काम करेंगे। क्योंकी आने वाले समय में पानी की समस्या बढ़ती ही रहेगी। इसलिए हम सबको अभी से सजाग होने की आवश्यकता है।इस घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह और हर्ष का वातावरण है। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय भखारा-भठेली के विकास और जनसुविधा की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा। ज्योति हरख जैन एवं परिषद के आवेदन पर विधायक अजय चंद्राकर ने प्राथमिक संज्ञान लेते हुए
पी एच ई को प्रोजेक्ट बनाने कहा। जिस पर जिलाधीश अबिनाश मिश्रा एवं विभागीय अधिकारी ने ध्यान देते हुए अध्यक्ष साथ स्थल दौरे भी किये।भखारा भठेली नगर जल प्रदाय योजना का स्रोत सुदृढीकरण एवं पाईप लाईन विस्तार, स्टोरेज आदि कर जल आपूर्ति व्यवस्था का कार्य हेतु भखारा और कुरुद दोनों के लिए 30 करोड़ के कार्य योजना के स्वीकृति हेतु सैद्धांतिक सहमति देते हुए घोषणा की।बड़ी करेली के सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने यह घोषणा की।नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों तथा भखारा भठेली नगर वासियों ने अजय चंद्राकर जी एवं मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!