गायत्री परिवार के परिजनों ने लिया अन्न ,अंश एवं समय दान का संकल्प

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आगामी जनवरी 2026 से प्रारंभ हो रहे जन्म शताब्दी समारोह को सफलता पूर्वक संपन्न कराने डॉ चिन्मय पण्डया जी प्रति कुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संदेश एवं निर्देश
के बारे में जानकारी देने धमतरी ब्लाक की बैठक का आयोजन किया गया।जिला समन्वयक दिलीप नाग ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पांच चरणों में किया जाएगा। जिसके प्रथम चरण में शांतिकुंज हरिद्वार में बसंत पंचमी पर सक्रिय कार्यकर्ताओं का चार दिवसीय सम्मेलन 20 से 23 जनवरी 2026 को किया जाएगा। जिसमें कार्यकर्ता आपस में मिलकर जुलकर नीति निर्धारित करेंगे।40 दिवसीय अनुष्ठान करने वाले सभी साधक गणों की सूची तैयार कर उनका पंजीयन की व्यवस्था बनाएंगे। द्वितीय चरण अक्टूबर नवम्बर में पंजीकृत साधकों द्वारा पूर्णाहुति किया जाएगा। इसी प्रकार तीसरे, चौथे एवं पांचवें चरण में देश विदेश में बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाएगा। इकाई प्रमुखों द्वारा साधकों की सूची 10 दिनों में बनाकर जिला कार्यालय में जमा किया जाएगा। ब्लाक के सभी इकाई दो -दो हजार रुपए एवं दो क्विंटल चांवल प्रदान करेंगे। परिजनों द्वारा गुरु कार्य के लिए उदार मन से सहयोग देने व्यक्ति गत घोषणा किया गया। वृक्षारोपण,बाल संस्कार शाला, पुंसवन संस्कार, समूह साधना,दीप यज्ञ, नशा मुक्त अभियान एवं नारी जागरण कार्यक्रम चलाने का भी निर्णय लिया गया।उपस्थित सभी परिजनों द्वारा गुरु कार्य करने का संकल्प लिया गया। संकल्प पाठ राजकुमार साहू द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का संचालन युग पुरोहित नारायण कौशिक द्वारा एवं आभार प्रदर्शन ब्लाक समन्वयक उगेश बंसोर द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिलीप नाग, राजकुमार साहू,उगेश बंसोर, शेखन साहू, गजानंद साहू, श्रीमती यशोदा साहू, गजानंद साहू, लाला राम मगेन्द, माखन साहू,रेखराम साहू, प्रदीप देवांगन, लक्ष्मण यादव, मोहन गंजीर, नारायण कौशिक, राम आसरा साहू, सोहन निषाद,मैकुराम निषाद, हरीश सिन्हा सावित्री पटेल, चमेली साहू,दूज राम साहू, दिनेश साहू,हिरमा साहू,डामन लाल साहू,लिकेश साहू, खूब लाल साहू,अश्वा राम साहू, शारदा साहू, नानक राम साहू, फूल जी साहू,अनुज साहू,डेमन लाल साहू, रामेश्वर यादव,गंगा राम साहू,घांसी राम कोसरिया, उत्तम देवांगन, हरिशंकर सिन्हा,हेम लाल सिन्हा,हरिश सिन्हा, जगदीश राव पवार,देवा साहू होमन लाल,योगराम साहू, चिदानंद सहित बहुत से परिजन उपस्थित थे।


