Uncategorized

ब्राह्मण समाज महिला शाखा के सावन उत्सव मे पारंपरिक छटा और उल्लास का रंगारंग संगम

विंध्यवासिनी मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन में धमतरी ब्राह्मण समाज की महिला शाखा द्वारा सावन उत्सव का आयोजन पारंपरिक हर्षोल्लास और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन की हरियाली में भीगते हुए परंपरा, सौंदर्य और सांस्कृतिक झलकियों की अनूठी छटा बिखेरी।कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य भगवान श्री परशुराम जी क़े समक्ष दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण से हुई, जिसके पश्चात विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।महिला शाखा जिलाध्यक्ष श्रीमती पूजा मिश्रा ने प्रस्तावना उद्बोधन मे कहा की हमारा उद्देश्य इस आयोजन क़े माध्यम से महिला सशक्तिकरण सामाजिक एकता और संस्कृति संरक्षण क़ो प्रोत्साहित करना हैँ।सावन मास हमें प्रकृति से जुड़ने, परिवार और समाज मे प्रेम, सहयोग व समरसता क़ो बढ़ाने की प्रेरणा देता हैँ।महिलाओं ने पारंपरिक हरे परिधानों में सजकर वातावरण को हरियाली के रंग में रंग दिया। पूजा थाली सजावट (थीम सावन) में विशाखा शर्मा ने प्रथम स्थान,कल्पना मिश्रा ने द्वितीय तथा प्राशु शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हरियाली रानी प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान विशाखा शर्मा,द्वितीय प्रियंका मिश्रा तिवारी,तृतीय मुक्ता भावलकर को प्रदान किया गया। रिश्तेदारों के साथ जुड़वाँ जोड़ी प्रतियोगित में ननंद भाभी शिप्रा शर्मा एवं नंदनी तिवारी ने बाजी मारी। गीता पांडे और शिप्रा शर्मा द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं, वहीं बिटिया अपर्णा शर्मा और स्नेहा मिश्रा ने अपनी सुंदर प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।स्थल सजावट क़ो आकर्षक रूप देने मे शताक्षी दीवान अपर्णा शर्मा रानो दीवान प्राची चतुर्वेदी एवं अ.पूजा मिश्रा ने परिश्रम किया।इसके अलावा मनोरंजक खेल, गीत, नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक गतिविधियों ने कार्यक्रम को और भी आनंदमयी बना दिया।मंच एवं प्रतियोगिता का संचालन सरिता शर्मा वंदना तिवारी शिप्रा शर्मा आभा दीक्षित एवं स्वाति शर्मा ने किया एवं समापन पर सभी प्रतिभागियों व उपस्थितजनों का आभार नलिनी मिश्रा,सरिता दीवान ने व्यक्त किया।उपरोक्त कार्यक्रम मे विशिष्ठ अथिति क़े रूप मे भारती मिश्रा,श्रीदेवी चौबे,हेमलता रजौरिया,सरोज शर्मा,प्रतिभा शर्मा,नीला शर्मा नीतू शर्मा,प्रियंका शर्मा,माधवी शर्मा,आराधना शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही
मातृशक्ति क़े रूप मे
ममता मिश्रा,आशा श्रोती,हिना मिश्रा,सुभाषनी शर्मा,अर्चना पाण्डेय,प्रार्थना चतुर्वेदी,संजू मिश्रा,संगीता मिश्रा,ममता शर्मा,सीमा उपाध्याय,डॉली मिश्रा,क्षमा मिश्रा,संगीता मिश्रा,मिनाक्षी मिश्रा,सीमा उपाध्याय,पूजा शर्मा,सविता पांडे, पुष्पलता शर्मा,सरिता अवस्थी,मुक्ता भावलकर,सरिता पांडे,अंजलि पांडे,नूपुर पांडे,नंदिनी तिवारी,अर्चना पांडे,कविता मिश्रा, अनामिका शर्मा ,सुनीता पांडे,निक्की दुबे,नीतू त्रिवेदी,उमा मिश्रा ,सुलभा दीवान,शिल्पा शर्मा,कोमल शुक्ला,रानो त्रिपाठी , सुमन दुबे,किरण शर्मा,स्वाति दुबे ,सरिता दुबे,गायत्री पांडे, सरिता शर्मा ,प्रतीक्षा मिश्रा,दीप्ति मिश्रा,कुमकुम मिश्रा,अर्चना पांडेय,वंशिता पांडे,मेघा तिवारी,मालती शर्मा,हेमा दुबे,कल्पना पांडे,कौशल मिश्रा,ज्योति शर्मा,दीपिका शर्मा, अर्चना तिवारी,पुष्पांजलि तिवारी,प्रीति तिवारी,दीक्षा शर्मा,प्रतिभा शर्मा,प्रीति द्विवेदी, मनीषा दीवान,उषा दीवान,भारतीय दीवान,रिंकी मिश्रा,हर्षिता शर्मा , शिखा मिश्रा,प्रकृति पांडे,संस्कृति पांडे,संयुक्त तिवारी,शिखा मिश्रा स्नेहा मिश्रा,अनुष्का मिश्रा,अनुसुइया पांडे,अर्पिता मिश्र -नगरी से लक्ष्मी पांडे,पुनम शुक्ला,चंचल शर्मा,वर्षा शुक्ला, शिल्पी पचैरी एवं समाज जन उपस्थित रहें।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!