Uncategorized

नगर पंचायत नगरी ने रचा स्वच्छ सर्वेक्षण का इतिहास, टॉप 50 में बनाई जगह

ओडीएफ प्लस-प्लस, जीएफसी और कचरा मुक्त शहर में भी उल्लेखनीय सफलता

अध्यक्ष बलजीत सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा व पार्षदगणो के कुशल नेतृत्व के साथ-साथ सम्पूर्ण निगम टीम की मेहनत का परिणाम

नगरी। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में नगर पंचायत नगरी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अब तक के सभी सर्वेक्षणों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए नगर ने देशभर में टॉप 100 नगरों में 37 वां स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता संपूर्ण नगर की जागरूकता, जनभागीदारी और सतत प्रयासों का परिणाम है। पिछले वर्ष 2023-24 में नगरी की रैंकिंग 682 थीं, जो अब 37 वें स्थान पर पहुंच गई है। साथ ही नगर को खुले में शौच से मुक्त ओ.डी.एफ प्लस प्लस की मान्यता और कचरा मुक्त शहर की 1 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है, जो नगर की साफ-सफाई व्यवस्था और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस उपलब्धि का श्रेय नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा एवं पार्षदगण के कुशल नेतृत्व के साथ-साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशंवत वर्मा, उपअभियंता प्रमेश कुमार धु्रव, स्वच्छता निरीक्षक दुर्गेश साहू जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन कामता साहू एवं अन्य अधिकारी,कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, स्वच्छता दीदी, नगर पंचायत नगरी के नागरिकों के संयुक्त प्रयास को जाता है। सभी ने मिलकर जन-जागरूकता अभियान, घर-घर कचरा संग्रहण, गीला-सूखा कचरा पृथक्करण, सार्वजनिक स्थलों की सफाई और सौंदर्याकरण जैसे अनेक कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। नपं अध्यक्ष बलजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि यह सम्मान हर उस व्यक्ति की मेहनत का परिणाम है, जो प्रत्येक्ष या परोक्ष रूप से नगर की स्वच्छता जुड़ा हुआ है एवं नगरी नगर के 15 जागरूक पार्षदों ने जो हर सप्ताह स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया यह उसका भी परिणाम है एवं यह कार्य निकाय के सफाई कर्मचारियों, स्वच्छता दीदी के मेहनत के बिना संभव नही था। व्यवस्था में नगरवासियों ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए नगर पंचायत को धन्यवाद दिया। यह उपलब्धि निश्चित रूप से अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनेगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!