Uncategorized

किले के श्री बुढेश्वर महादेव मन्दिर में जनकल्याण के उद्देश्य से हुआ भव्य पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक

आचार्य प. श्री. झम्मन शास्त्री द्वारा एवं अन्य, आठ पंडित जनो द्वारा कराया गया महारुद्राभिषेक


धमतरी। किले के श्री बुढेश्वर महादेव मन्दिर में भव्य पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक का आयोजन आज किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध आचार्य प. श्री. झम्मन शास्त्री द्वारा एवं अन्य, आठ पंडित जनो द्वारा महारुद्राभिषेक कराया गया। पुरुष धोती एवं महिलाएं साड़ी पहन कर पूजा में शामिल हुई।
महारुद्राभिषेक के संबंध में सलज अग्रवाल व निलेश लुनिया ने बताया कि जन कल्याण के उद्देश्य से महाशिवरात्रि के पावन पर्व के पूर्व आज महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसी के साथ ही महाशिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत भी हो जाएगी। आज महारुद्राभिषेक के दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे
बनारस, उज्जैन, कलकत्ता की झांकियां शिव बारात की बढ़ाएगी भव्यता
महाशिवरात्रि पर्व को भव्य उत्साह पूर्व मनाने विशेष तैयारियां की जा रही है। जिनमें ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट विपिन पवार, ट्रस्टी मुकेश सुखवानी, अनिल अग्रवाल, महापौर रामू रोहरा, शरद रणसिंह, दिलीप राज सोनी, सलज अग्रवाल निलेश लुनिया, कीर्ति शाह, महेश महावर सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारी जुटे हुए है। बता दे कि 11 को हल्दी, 12 को मेहंदी, 13 को मंगलगीत, 14 को भव्य शिव बारात विंध्यवासिनी मंदिर से निकाली जाएगी। जिसमें कई झांकियां व मंडलियां शामिल होकर बारात की भव्यता बढ़ाएंगे। राजिम कुंभ से नागा साधु, उड़ीसा कटप्पा टोली, बनारस से डमरु धारी दल, बनारस उज्जैन कलकत्ता से भव्य झांकी, शिव बारात में शामिल होगी। साथ ही स्थानीय भजन मंडली द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 15 को महाशिवरात्रि श्रृंगार होगा।
पंडित राजेश शर्मा सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

किले के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर मे महारुद्राभिषेक में समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा पार्षद पिन्टू यादव कुलेश सोनी भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होने जगत कल्याण की कामना श्री बुढ़ेश्वर महादेव से की।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!