Uncategorized

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी तेज, नगर निगम का व्यापक जनजागरूकता अभियान जारी

धमतरी-स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है। नगर निगम की जागरूकता गाड़ियां शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर स्वच्छता का संदेश दे रही हैं। वहीं, लेफ्ट लेग पेंटिंग के माध्यम से भी आकर्षक चित्रों द्वारा लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। स्वच्छता दीदियां घर-घर जाकर लोगों को कचरा पृथक्करण एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूक कर रही हैं।इसी क्रम में निगम के इंजीनियरों द्वारा वार्डों का नियमित निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है, वहीं सफाई कर्मियों के माध्यम से शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों से स्वच्छता का प्रचार-प्रसार लगातार किया जा रहा है।नगर निगम की पूरी टीम इस अभियान में सक्रिय रूप से जुटी हुई है और नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। अपने घरों का कचरा निगम की गाड़ियों में ही दें और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!