Uncategorized

मुख्य अतिथि अध्यक्ष दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम लोकेश कावड़िया की उपस्थिति में सार्थक स्कूल का परीक्षा परिणाम एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

सिंगापुर के सुधीर-सरिता जैन ने आकर्षक व उच्च गुणवत्ता वाली वॉटर बॉटल्स भिजवाई उपहार स्वरूप

चारों ग्रुप में भूपेंद्र साहू, एकलव्य मनीष, नेमेश सिन्हा एवं अर्जुन चक्रधारी रहे प्रथम

धमतरी. मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण एवं सेवा केंद्र सार्थक स्कूल, धमतरी के विशेष बच्चों का शैक्षणिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकेश कावड़िया (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त), कार्यक्रम अध्यक्ष निर्मल बरडिया (समाजसेवी, धमतरी) तथा विशिष्ट अतिथि जानकी गुप्ता (सदस्य, संचालक मंडल, दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, धमतरी) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा निर्मित रंगोली, ड्राइंग, पेंटिंग, सुलेख, लिफाफा एवं तिरंगा बैज की रचनात्मक प्रदर्शनी के अवलोकन से हुई। इसके पश्चात बच्चों ने आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।सार्थक संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने संस्था के 22 वर्षों के सफल संचालन एवं बच्चों की प्रगति की जानकारी देते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संरक्षक मदनमोहन खंडेलवाल, संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती प्रभा रावत, उपाध्यक्ष अनु नंदा, सचिव स्नेहा राठौड़ एवं कार्यकारिणी सदस्यों प्रीतपाल छाबड़ा एवं नीरज नाहर ने स्कूल की आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु मुख्य अतिथि को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में सार्थक के तीन विद्यार्थियों सत्यांशु दीप, ईशु बनपेला एवं प्रतीक शांडिल्य को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सत्यांशु दीप एवं ईशु बनपेला ने ग्वालियर में आयोजित नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया, वहीं प्रतीक शांडिल्य ने दिल्ली में आयोजित नेशनल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तीनों विद्यार्थियों को पुष्पमाला एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि लोकेश कावड़िया ने अपने उद्बोधन में मानसिक दिव्यांग बच्चों के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे बच्चे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानजनक जीवन जी सकते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मानसिक दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपने बच्चों के साथ स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें और अपने जीवन स्तर को ऊँचा उठा सकें। उन्होंने सार्थक संस्था द्वारा दिए जा रहे मार्गदर्शन की सराहना की। विशिष्ट अतिथि जानकी गुप्ता ने संस्था से अपने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए बच्चों के हित में निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम अध्यक्ष निर्मल बरडिया ने बच्चों की लगन, मेहनत और आत्मविश्वास को प्रेरणादायक बताते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की।इसके पश्चात अभिभावकों की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम घोषित किए गए. जिसमे प्री-प्राइमरी ग्रुप: प्रथम भूपेंद्र साहू, द्वितीय बेबी ध्रुव, तृतीय ओम बाबर प्राइमरी ग्रुप: प्रथम एकलव्य मनीष, द्वितीय प्राची सोनी, तृतीय भारती पटेल वोकेशनल-1 ग्रुप,प्रथम नेमेश सिन्हा, द्वितीय यज्ञदत्त साहू, तृतीय श्वेता मसीह,  वोकेशनल-2 ग्रुप,प्रथम अर्जुन चक्रधारी, द्वितीय निखिल जैन, तृतीय करणवीर खालसा सभी बच्चों को मार्कशीट एवं उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। इस अवसर पर सत्यांशु दीप की माता रंभा दीप ने संस्था एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए अभिभावकों से बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने का आग्रह किया।कार्यक्रम का संचालन सचिव स्नेहा राठौड़ ने किया तथा आभार प्रदर्शन सहसचिव वंदना मिराणी ने व्यक्त किया। सिंगापुर में निवासरत मूलतः भिलाई के सुधीर एवं सरिता जैन द्वारा बच्चों के लिए आकर्षक एवं उच्च गुणवत्ता वाली वॉटर बॉटल्स उपहार स्वरूप भिजवाई गईं, जिसके लिए बच्चों ने वीडियो के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में सभी अतिथियों को पौधा एवं बच्चों द्वारा निर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था की कोषाध्यक्ष वर्षा खंडेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा अग्रवाल, नीरज नाहर, प्रीतपाल छाबड़ा, पायल खंडेलवाल, मोती लुनिया, प्रशिक्षकगण मैथिली गोड़े, देविका दीवान, कौशल्या यादव, काजल रजक, सुनैना गोड़े तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!