Uncategorized

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे हसदेव अरण्य, दिया आंदोलन को समर्थन

कार्यकर्ताओं ने आंदोलनकारियों को प्रदान की राशन सामाग्री

निजी कंपनी को लाभ पहुँचाने काटे जा रहे 9 लाख पेड़ – निखिलेश देवान

धमतरी। हसदेव जंगल को बचाने के लिए चल रहे आंदोलन में हसदेव अरण्य जाकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश भर के कार्यकर्ता सैकड़ो गाड़ी के क़ाफि़ले के साथ समर्थन देने पहुँचे। इस दौरान रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जोहार छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ता अपने अपने घर से 1 किलो चावल, दाल, आलू व अन्य खाने का सामग्री लेकर पहुँचे थे जिसे हसदेव में आंदोलन कर रहे स्थानीय एवं आदिवासी साथियों को दिया गया और हसदेव जंगल के बचाने के लिए आगे हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। जोहार छ्त्तीसगढ़ के धमतरी जि़ला के प्रतिनिधि निखिलेश देवान साहू ने बताया कि कुल 137 मिलियन टन कोयला भंडार जिसमें से प्रतिवर्ष 5 मिलियन टन कोयला निकालना है । जबकि जि़ला में स्थित गेवरा, दीपका, कूसमुंडा एवं कोरबा परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग 140 मिलियन टन का उत्पादन हो रहा है। ऐसे मे केवल 5 मिलियन टन प्रतिवर्ष के कोयला उत्पादन के लिए 9 लाख पेड़ का काटे जाने की अनुमति सरकार द्वारा देना, केवल एक निजी कंपनी को लाभ पहुँचाने के लिए किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!