Uncategorized

विधायक ओंकार साहू नें गृह ग्राम आमदी में किया होलिका दहन

विधायक ओंकार साहू नें गृह ग्राम आमदी में होलिका दहन किया उन्होंने रंग गुलाल के पूर्व धार्मिक दृष्टि को अत्यंत महत्वपूर्ण मानकर बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक समझते हुए क्षेत्र के संपन्नता और सुख की कामना कर हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार प्रह्लाद और होलिका की कथा को स्मरण करते हुए . लकड़ियों , कंडे और अन्य सामग्रियों को जलाकर होलिका दहन किया. साथ में उन्होंने अग्नि की परिक्रमा कर भगवान विष्णु से क्षेत्र में शांति और सुख का कामना किया. साथ में आज सुबह से ही कार्यकर्ताओ और समर्थक विधायक निवास आमदी में विधायक ओंकार साहू को होली की शुभकामनायें देने पहुंच रहें है विधायक ओंकार साहू नें लोगों व समर्थको को होली के पर्व की बधाई देते हुए कहा यह पर्व आनंद और एकता का है. साथ में उन्होंने कहा यह पुराने मतभेदों को भुलाकर नए संबंध स्थापित करने वाला क्षण हैं .आज हम रंग और गुलाल लगाकर, ढ़ोल नगाड़ा के धुन में,एक-दूसरे से गले मिलकर और मिठाइयों का आनंद लेकर अपनी खुशियों को साझा कर रहें हैं | निश्चित यह पर्व हमारे पूर्वजो के द्वारा सौपी गयी अमूल्य धरोहर है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!