Uncategorized

महावीर इंटरनेशनल द्वारा डांगीमाचा गौशाला मे गौ माता को खिलाई गई गुड़ रोटी हरी तरकारी

महावीर इंटरनेशनल धमतरी द्वारा डांगीमाचा मे आशा गोशाला मे गौ माता के सेवार्थ उपस्थित हुए. गौमाता को गुड़ रोटी हरी तरकारी अर्पित कर खिलाया गया. ज्ञातव्य हो कि इस गौशाला मे 350 से भी ज्यादा गाये है जो कि बीमार व दुर्घटना ग्रस्त भी है इनकी सेवा मे सभी महिलाए है समिति कि समस्त सेवा मे रत गोसेविका का महिला दिवस के उपलक्ष मे सम्मान किया गया व साडी भेट की गईं मुख्य रूप से संचलिका श्रीमती गोदावरी देवी साहू का सम्मान किया गया श्रीमती साहू ने अपने कर्मपथ की राह मे काफ़ी मार्मिक रूप से अपने संस्मरण बताया महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष ज्ञानचंद लुनावत ने समस्त गोसेविका की अनुमोदना की एवम उक्त दिवस के लाभार्थी श्रीमती कल्पना राजेश लुनावत के प्रति आभार व्यक्त किया एवम समय समय पर गौशाला मे अपनी सेवा के प्रति पुनः उपस्थित होने का वादा किया इस पुनीत अवसर पर अध्यक्ष ज्ञानचंद लुनावत डॉ पपेश नाहर खेमचंद गोलछा दिलीप बड़जात्या स्वरुप बैद मुकेश जैन आयुष लुनावत आयांश लुनावत श्रीमती सूर्या लुंकड नीलू लूनावत कल्पना लूनावत निर्मला लोढ़ा शोभा बैद अनीता लूनावत संजू जैन रजनी नाहर राजकुमारी पारेख दीपा लोढ़ा आरती सोनी आन्या लूनावत उपस्थित थेl

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!