Uncategorized

गायत्री शक्तिपीठ धमतरी के स्थापना के 45 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया जा रहा संस्थापक संरक्षक पं राम शर्मा आचार्य का स्मरण


धमतरी। स्थापना दिवस -24 दिसंबर गायत्री शक्तिपीठ धमतरी के स्थापना के 45 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ द्वारा गुरुदेव के संग बिताए गए उस महत्वपूर्ण एवं खुशहाल क्षणों को याद किया जा रहा है। युग निर्माण योजना के सूत्रधार एवं गायत्री परिवार के संस्थापक संरक्षक पं राम शर्मा आचार्य का 23 दिसंबर 1981 को संध्या नगरी होते हुए धर्म की नगरी धमतरी नगर के विंध्यवासिनी मंदिर के प्रवेश द्वार पर गुरुदेव का आगमन एवं नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया था। फिर गुरुदेव का काफिला सदर बाजार होते हुए म्युनिसिपल स्कूल (नगर पालिका) के मैदान पहुंचा, जहां हजारों लोग उनके दर्शन एवं उनके अमृत वाणी सुनने प्रतीक्षारत थे।उनका प्रभाव शाली एवं आत्मीय संदेश धमतरी वासियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ गया। रात्रि विश्राम महावर धर्मशाला में रहा।24 दिसंबर 1981प्रात ब्रह्म मुहूर्त में रिसाई पारा स्थित नवनिर्मित गायत्री मंदिर में मां गायत्री की प्राण प्रतिष्ठा गुरुदेव के कर कमलों से संपन्न हुआ। गुरुदेव के कार्यो का अनुशरण करते हुए उनके आगमन की बेला को स्मरण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!