Uncategorized

नहर में जल आपूर्ति हेतु कार्यपालन अभियंता से मिले पार्षदगण

शहर के 40 वार्डों की पेयजल को सुचारू ढंग से पहुंचाने करेंगे हर उपाय - अखिलेश सोनकर


धमतरी । रुद्री बैराज से सिंचाई विभाग द्वारा बड़े केनाल के माध्यम से फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचाने में कमी हो जाने के कारण पिछले कई दिनों से शहर के 40 वार्ड में पेयजल संकट की स्थिति निर्मित हो गई है। इस वस्तु स्थिति से अवगत कराने हेतु जल विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर के नेतृत्व में पार्षदों की टीम सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता बी.के. मगेद्र से मिलकर नगर निगम की ओर से पक्ष रखते हुए बताया कि फिल्टर प्लांट में पहुंचने वाले जल की आपूर्ति ठीक से न होने के कारण शहर में नगर निगम को आम जनता के नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए नियमित रूप से 40 वार्डों तक ओवरहेड टैंक के माध्यम से पानी पहुंच पाए इसके लिए नहर में पर्याप्त पानी छोड़े जाने की व्यवस्था बिना किसी बाधा के प्रतिदिन हो श्री सोनकर ने आगे कहा है कि शहर वासियों को निगम के जल विभाग के माध्यम से आने वाले समय में पीने की पानी हेतु किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए पूरे समर्पित भाव से कार्य करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार है जिसमें शहर वासियों का पर्व की तरह अपेक्षित सहयोग का आग्रह है। जल विभाग पहुंचने वाले पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल में पिंटू यादव, कुलेश सोनी ,हेमंत बंजारे, ईश्वर सोनकर,सतीश पवार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!